पुराने लोग नए पन्ने
खाली पड़े यूरोपियन पैमानों के बीच जगह धुंधली सी हैं जहां तुम्हारे साथ बियर के ठंडी ना होने की शिकायते जायके में अब भी ताज़ा सी लगती हैं। सिगरेट के बद्तमीज़ धुएं के साथ बिखरते इंटेरनेशनल पोलिटिक्स की खुदगर्जी पर हुई हमारी रज़ामंदी के साथ... अरबी सही थे, हिटलर को ज़लालत भेजो।
फिर वही एक टेबल याद आता है जिसको हमने खुदा का हाज़िर नाज़िर मान कर कितने कंफेशंस किये थे कल को बेहतर दूनिया बनाने की वहशत में, अपनी औकात को तुम्हारे ड्रिंक की सिप में नापा करता था।
सुनो.. शैतान बनने निकला हूँ.. अपने घर के में स्कूल फैंसी ड्रेस वाली तस्वीरों को छुपा के रखना यार.. डर लगता है कहीं गुजर ना जाऊं ,गर मुस्कुराते हुए तस्वीरें वो अटपटे सवाल ना पूछ दें जिनको ले कर हम एक दूसरे से आँखें चुराते हैं....
#EuroTrip